हाथरस, मई 17 -- सड़क हादसों में सिपाही सहित दो लोग घायल -(A) हाथरस। कोतवाली जंक्शन क्षेत्र के मथुरा बरेली मार्ग कस्बा मेंडू के पास बाइक सवार सिपाही की बाइक डिवाइडर से टकरा गई। इससे वह घायल हो गया। जंक्शन कोतवाली में तैनात सिपाही पुष्पेंद्र चौधरी पुत्र विजेंद्र सिंह शनिवार की रात ड्यूटी जा रहे थे। रास्ते में कस्बा मेंडू के पास उनकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई। सड़क हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। एंबुलेंस की सहायता से उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सक ने उन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- अलग- अलग सड़क हादसों में तीन घायल, दो रेफर इधर, कोतवाली मुरसान क्षेत्र के दयालपुर के निकट मैक्स ने टैंपो में टक्कर मार दी। सड़क हादसे में शराब सेल्समेन अजय यादव पुत्र अरविं...