मेरठ, जून 17 -- दिल्ली-दून हाईवे पर लोईया गांव के पास मंगलवार शाम बाइक की टक्कर से घायल साइकिल सवार की बुधवार को अस्पताल में मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लोईया गांव निवासी मृतक के भाई मिंटूपाल ने बताया कि उसका 32 वर्षीय भाई योगेंद्र मजदूरी करता था। मंगरवार शाम वह साइकिल से दौराला बाजार सामान लेने जा रहा था।

साइकिल सवार की मौत ईदगाह के पास हाईवे पर पहुंचने पर पीछे से आए बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में योगेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया था। सूचना मिलने पर भाई को मोदीपुरम स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। बुधवार सुबह उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी स्वाति, सात वर्षीय बेटे सूर्यांश, चार वर्षीय बेटी परी, मां माहवीरी का रो-...