भदोही, अप्रैल 9 -- भदोही, संवाददाता। सूबे में बढ़ते सड़क हादसों ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है। उस पर अंकुश लगाने को अब पुलिस ने अभियान शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के निर्देश पर यातायात पुलिस ने सुरियावां के एक स्कूल में गुरुवार को यातायात जागरूकता कार्यक्रम किया। प्रभारी यातायात राकेश कुमार सिंह ने ट्रैफिक नियमों का पालन करने का आह्वान बच्चों से किया। कहा कि सड़क पर चलते समय हेलमेट का उपयोग, सीट बेल्ट लगाना, फुटपाथ का इस्तेमाल, सिग्नल का पालन करना चाहिए। ओवरस्पीडिंग से बचने की सलाह दी। बताया कि हादसों में सर्वाधिक मौतों युवाओं एवं किशोरों की होती हैं। उसका बड़ा कारण नियमों का पालन ना करना होता है। घर से निकलने पर खुद सुरक्षित चलने का संकल्प लें। साथ ही दूसरों का भी ख्याल रखें। बच्चों को छोटी उम्र से ही सड़क सुर...