बहराइच, मई 2 -- बहराइच, संवाददाता। सड़क हादसों का ग्राफ थम नही रहा है। दुर्घटनाओं के रोकथाम को लेकर ठोस प्लान नही बन रहा। चार थानों के विभिन्न स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में पूर्व डीडीसी व सपा नेता के बुजुर्ग पिता सहित तीन की मौत हो गई। जबकि दो बालकों सहित पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलो को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। मोतीपुर थाने के नानपारा लखीमपुर हाईवे के गायघाट पुल के पास शुक्रवार रात तेज रफ्तार दो बाइकों बाइकों में आमने सामने की भीषण भिड़ंत हो गई। भिड़ंत में एक बाइक पर सवार खैरीघाट थाने के पिपरिया निवासी महेश पुत्र रामचंद्र के सिर में गंभीर चोटे आने से मौके पर ही मौत हो गई। यह भी पढ़ें- दो बाइकों में भीषण भिड़ंत, दो युवकों की मौत जबकि पीछे सवार खैरीघाट थाने के कुरसहा निवासी रवि (12) पुत्र पप्पू गंभीर रूप से घायल हो गया। ज...