रायबरेली, अप्रैल 1 -- लालगंज संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के दो अलग-अलग मार्गों पर ई-रिक्शा से हुई दुर्घटनाओं में दो सगे भाइयों समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी स्थिति गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पहली घटना गांधी चौराहा और बेहटा चौराहा के बीच स्थित मंडी समिति गेट के सामने की है, यहां पर ई िरक्शा ने भीख मांग रही चांदनी (11) पुत्री रोहित निवासी भटरन का पुरवा एकौनी को टक्कर मार दी। हादसे में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। दूसरी घटना लालगंज-फतेहपुर रोड पर सेमरपहा गांव स्थित नहर पुलिया के पास हुई, यहां अनियंत्रित ई-रिक्शा पलट गया। इसमें सवार सगे भाई माता प्रसाद (32) व हरिबंश (45) पुत्रगण श्याम लाल निवासी गुलाब...