आजमगढ़, अप्रैल 28 -- आजमगढ़, संवाददाता। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं में शिक्षक सहित दो लोगों की मौत हो गई। सिधारी थाना क्षेत्र में बाइक सवार को वाहन ने टक्कर मार दी थी। फूलपुर में हुई दुर्घटना में घायल शिक्षक ने उपचार के दौरान रविवार रात दम तोड़ दिया। जहानागंज थाना क्षेत्र के गोधौरा गांव निवासी 35 वर्षीय राजू की ससुराल नगर कोतवाली क्षेत्र के बिजरवा गांव में है। रविवार को उसके ससुराल में पड़ोसी के घर शादी थी। राजू शादी में शामिल होने के लिए गया था। रात करीब आठ बजे वह बाइक से घर लौट रहा था। सिधारी थाना क्षेत्र के बैठौली तिराहे के पास वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- हादसों में वाहन से कुचल कर मठ के महंत समेत दो की गई जान स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के ...