श्रावस्ती, मार्च 16 -- श्रावस्ती, इकौना, संवाददाता। दो अलग अलग सड़क हादसों में वृद्ध महिला समेत चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल भिनगा में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज हो रहा है। भिनगा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दत्तनगर निवासी प्रेम नरायण (35) पुत्र राम लखन सोमवार को लबेदपुर निवासी कृष्णावती (22) व मंजू देवी (60) को लेकर बाइक से सेमरी की ओर जा रहा था। इस दौरान खरगौरा-सेमरी मार्ग पर मोहम्मदपुर कलां गांव के पास पहुंचते ही बाइक कुत्ते से टकरा गई। हादसे में तीनों गंभीररूप से घायल हो गए। लोगों की ओर से सभी घायलों को एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भिनगा में भर्ती कराया गया। इसी तरह इकौना थाना क्षेत्र के अंधरपुरवा निवासी अर्चना देवी रविवार को अपने भतीजे अनिल कुमार के साथ बाइक से अपने मायके सेमगढ़ा गांव गई थीं। जहां से वह देर शाम...