बहराइच, नवम्बर 5 -- बहराइच, संवाददाता। सड़क सुरक्षा सप्ताह के पांचवे दिन भी दुर्घटनाओं की बाढ़ रही। दो थानों के अलग अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में एक युवती सहित पांच घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजा है। फखरपुर थाने के बहराइच लखनऊ हाईवे से बुधवार दोपहर में भिलौरा बासु से कस्बे आ रहे ई रिक्शा में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी। जिसके चलते ई रिक्शा चालक भिलौरा बासू निवासी राजू (42) पुत्र हरि लाल, सवार तीन यात्री भिलौरा काजी निवासी औतार (45) पुत्र छोटे, श्याम लाल (35) पुत्र समुझ, शिल्पा (22) पुत्री ब्रह्म प्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए। मोतीपुर थाने के कोल्हुआ डगरा के पास बुधवार को दोपहर में तेज रफ्तार वाहन ने पैदल जा रहे छोटे लाल (37) पुत्र भज्जन को टक्कर मार दी। जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल...