फतेहपुर, अप्रैल 27 -- थरियांव/जहानाबाद। जनपद में रविवार देर रात हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक और एक अधेड़ की मौत हो गई। दोनों घटनाओं से उनके परिजनों में कोहराम मचा रहा। वहीं मामलों की जानकारी पर पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सदर कोतवाली क्षेत्र के चौधकियापुर निवासी 25 वर्षीय शिवकुमार यादव ट्रैक्टर से सामान छोड़कर लौट रहे थे। रविवार की रात जैसे ही वह थरियांव के कला मोहम्मदपुर गांव के पास पहुंचे तभी उनका ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर के नीचे दबने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। यह भी पढ़ें- अलग-अलग सड़क हादसों में तीन युवकों की मौत राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं दूसरी घटना जहानाबाद क्षेत्र में मुगल मार्ग हाईवे ...