छपरा, जून 21 -- रिविलगंज व मुफस्सिल थाना क्षेत्र में हुई दुर्घटनाएं पेज तीन की लीड छपरा ,हमारे संवाददाता l जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए दो सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गईl पहली घटना रिविलगंज थाना क्षेत्र की है। हाजीपुर से गाजीपुर को जोड़ने वाली फोरलेन सड़क पर देवरिया गांव के समीप किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से देवरिया गांव निवासी राम प्रसाद महतो के 47 वर्षीय पुत्र नागेंद्र महतो की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर रिविलगंज थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल अवस्था में नागेंद्र को तत्काल छपरा सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रात में हुई इस घटना की जानकारी रविवार सुबह परिजनों को मिली, जिसके बाद वे सदर अस्पताल पहुंचे। पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान में जुटी ह...