बहराइच, मार्च 18 -- बहराइच, संवाददाता। बुधवार को दो थानों के अलग अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में मां बेटे सहित तीन की मौते हो गई। मृतका के पति को हल्की चोटें आई हैं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिए है। मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है। हरदी थाने के महसी निवासी सोनू निषाद (25) पुत्र रामकुमार निषाद अपनी पत्नी मंगला (23), बेटे शिवा (2) के साथ मंगलवार दोपहर में मटेरा से बहराइच की ओर जा रहे थे। इसी दौरान मटेरा चौराहे के पास नानपारा से बहराइच जा रहे ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। जिसके चलते तीनो घायल हो गए। इनमें बच्चे के सिर कुचल गया। दुर्घटना होते ही चालक वाहन सहित फरार हो गया। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष हरिकेश सिंह ने घायलों को एंबुलेंस से रिसिया सीएचसी भेजा। जहां चिकित्सकों ने परीक्षण कर मंगला व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.