बलिया, फरवरी 28 -- सिकन्दरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। इलाके के अलग-अलग जगहों पर शनिवार को हुए सड़क हादसों में एक महिला और दो युवक घायल हो गये। आसपास के लोगों ने सभी के सीएचसी पर पहुंचाया जहां के डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इलाके के सिसोटार निवासी 29 वर्षीय अखिलेश प्रजापति कस्बा की ओर आ रहा था। गांव के पास ही सामने से जा रही एक बाइक से टक्कर हो गयी। दुर्घटना में अखिलेश के साथ ही दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार सुखपुरा निवासी 40 वर्षीय बृजेश कुमार भी घायल हो गया। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को स्थानीय सीएचसी पर पहुंचाया जहां के डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर, स्थानीय थाना क्षेत्र जमुई गांव के पास सड़क दुर्घटना में इलाके के बरहुंचा निवासी 40 वर्षीय तारा देवी तथा उनका पुत्र ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.