जौनपुर, जून 16 -- जौनपुर, संवाददाता। विश्व डेंगू दिवस के मौके पर सोमवार को जिलें में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। मलेरिया और फाइलेरिया टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में गोष्ठियां आयोजित कर लोगों को डेंगू और अन्य मच्छरजनित बीमारियों से बचाव की जानकारी दी।

जागरूकता गोष्ठी सहायक मलेरिया अधिकारी संजीव कुमार मिश्रा के नेतृत्व में ब्लॉक जलालपुर के उदपुर स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में जागरूकता गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी संदीप पटेल के सहयोग से लोगों को डेंगू के कारण, लक्षण और बचाव के उपाय बताए गए। साथ ही पोस्टर और पंपलेट वितरित किए गए।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गतिविधियाँ सहायक मलेरिया अधिकारी अशोक कुमार ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करंजकला में गोष्ठी आयोजित कर जागरूकता सामग्री प्रदर्शित की। उधर, मलेरिया निरीक्षक चं...