अलीगढ़, जनवरी 4 -- अलीगढ़, सुनील कुमार। अगर आपको खर्राटे आते हैं और वाहन चलाते हैं तो आप सड़क हादसे के शिकार हो सकते हैं। ऐसा दावा केजीएमयू के प्रोफेसर ने अपनी शोध में किया है। उन्होंने बताया कि वाहन चलाते समय ऐसे लोगों को नींद तेजी से आती है। जिससे वह हादसों के शिकार हो जाते हैं। अलीगढ़ में श्वसन प्रणाली पर आयोजित एक सेमीनार को संबोधित करने आए केजीएमयू के प्रोफेसर सूर्यकांत ने बताया कि देश में खर्राटे की बीमारी से ग्रसित लोगों की संख्या तेजी बढ़ रही है। खर्राटे मुख्यत: समस्या 42 नंबर से ऊपर शर्ट, मोटापा, छोटी गर्दन और डबल चिन वाले रोगियों में अधिक होती है। जिनकी श्वसन प्रणाली ठीक नहीं होती। अंदर की नसों पर्याप्त ऑक्सीजन न मिलने के कारण सिकुड़ती जाती है। जिससे खर्राटे समस्या पैदा होती है। ऐसे लोगों में ब्लड प्रेशर और मधुमेह की समस्या भी त...