जौनपुर, मार्च 26 -- जौनपुर, संवाददाता। जिले के अलग अलग स्थानों पर गुरुवार को बीते 24 घंटे के भीतर हुए सड़क हादसों में बाइक सवार एक मजदूर सहित तीन लोगों की मौत हो गई और पांच लोग घायल हैं। सभी घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने एक की हालत गंभीर देख ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया।पहली घटना मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के बसिरहा गांव की है। यहां खंभे से टकराकर बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया। सुजानगंज थाना क्षेत्र के मोहरियांव गांव निवासी 22 वर्षीय रोहित पुत्र धर्मेंद्र और उसका मित्र 30 वर्षीय संदीप पुत्र राजनाथ एक ही बाइक से मछलीशहर में लगे प्रदर्शनी मेले को देखने आए हुए थे। यहां से बुधवार देर रात लौटते समय मछलीशहर सुजानगंज मार्ग पर बसिरहा गांव के निकट अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.