फिरोजाबाद, जुलाई 18 -- जिले में शुक्रवार को अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक बैंक कर्मी भी शामिल है, जो डाक बांटने जा रहा था, लेकिन शहर के प्रमुख सुभाष तिराहा पर बाइक फिसल गई। हादसों की खबर मिलने पर मृतकों के परिजनों में भी कोहराम मच गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए।

बैंक कर्मी की मौत थाना दक्षिण के अंतर्गत शुक्रवार को शहर के प्रमुख तिराहा सुभाष तिराहा पर हुए हादसे में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एक लिपिक की मौत हो गई। जनपद हाथरस के अंतर्गत थाना एवं कस्बा विसावर निवासी 40 वर्षीय मनोज पुत्र निरंजन सिंह स्टेट बैंक ऑफ इंडिया अग्रणी बैंक में लिपिक के पद पर कार्यरत था। शुक्रवार सुबह मनोज अपनी बाइक से डाक लेकर कहीं जा रहा था। बताया जाता है कि सुभाष तिराहा स्थित जैन मंदिर के सामने अचानक बाइक फिसल ...