प्रयागराज, नवम्बर 23 -- गंगानगर जोन के सरायइनायत और यमुनानगर जोन के कोरांव में शनिवार शाम हुए सड़क हादसों में दो घरों के चिराग बुझ गए। दोनों हादसों में एक-एक युवकों की मौत हुई। सरायइनायत के बिरना गांव निवासी राम सूरत सिंह मुंबई में रहकर नौकरी करते हैं। उनका इकलौता बेटा 22 वर्षीय अंशू सिंह ऑनलाइन पार्सल डिलीवरी का काम करता था। शनिवार शाम मुश्तफाबाद-दुइपेड़िया मार्ग पर लगभग साढ़े छह बजे उसकी बाइक सामने से आ रहे तेज रफ्तार डीजे वाहन से टकरा गई। हादसे में उसे गंभीर चोट आई, जिससे मौत हो गई। अंशू की एक बड़ी बहन कल्पना सिंह और एक छोटी शिवानी सिंह है। उसकी मौत से मां सुनीता सिंह और दोनों बहनें रो-रो कर बेहाल हैं। बेटे की मौत की खबर पाकर राम सूरत सिंह रविवार देर शाम शहर पहुंचे। उनके आने के बाद अंशू के शव का अंतिम संस्कार किया गया। कोरांव में हुए ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.