सीतापुर, जनवरी 29 -- तंबौर, संवाददाता। तंबौर के डल्ला पुरवा निवासी छेदीलाल (60) गुरुवार को पैदल ही रतनगंज मार्ग की ओर गए थे। वह सड़क पार कर रहे थे तभी तेज रफ्तार में आ रहे बाइक सवाी ने छेदीलाल को टक्कर मार दी। टक्कर से छेदीलाल उछलकर दूर जा गिरा। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वहीं बाइक सवार रेउसा रंडाकोडर के भगीरथ, रमेश व सुशीला चोटिल हो गई। वहीं, अटरिया नीलगांव के कट के पास गुरुवार शाम को तेज रफ्तार रोडवेज की अनुबंधित बस ने पैदल जा रहे रोहित (8) को रौंद दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। राहगीरों को जुटता देख चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया। जनपद बस्ती निवासी मोहनलाल अटरिया में किराए के मकान में परिवार के साथ रहते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.