जौनपुर, मई 14 -- जौनपुर, संवाददाता। मछलीशहर और खेतासराय थाना क्षेत्र के अलग अलग स्थानों पर बुधवार को बीते 24 घंटे के भीतर बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, और एक घायल हो गया। पहली घटना मछलीशहर के खाखोपुर गांव के पास ट्रैक्टर की टक्कर से और दूसरी घटना खेतासराय थाना क्षेत्र के खलौतीपुर गांव के पास ऑटो की टक्कर से हुई। यह भी पढ़ें- सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की गई जानमछलीशहर में दुर्घटना हिसं. मछलीशहर: सुजानगंज थाना क्षेत्र के मटिहारी गांव निवासी 24 वर्षीय राहुल सरोज पुत्र पृथ्वीपाल सरोज गांव के ही अपने पड़ोसी 20 वर्षीय अंशू के साथ परसूपुर थाना मछलीशहर में मंगलवार की रात बरात में आया था। आधी रात को बाइक से लौटते समय जौनपुर-रायबरेली हाईवे पर खाख़ोपुर बाजार के निकट ट्रैक्टर ट्राली से टक्कर हो गई। इस हादसे में राहुल की मौके पर ही मौत हो गई। ज...