श्रावस्ती, जनवरी 3 -- इकौना, जमुनहा, संवाददाता। तीन अलग अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। तीनों घायलों को स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से तीनों को मेडिकल कालेज बहराइच रेफर कर दिया गया। मल्हीपुर थाना क्षेत्र के मनकौरा निवासी सुभाष चंद्र यादव (35) पुत्र जगत राम यादव शुक्रवार देर रात बाइक से अपनी ससुराल हरदत्त नगर गिरंट इलाके के काशीपुरवा गांव से वापस घर लौट रहा था। इस दौरान भट्ठा कुटी के पास पहुंचते ही सामने से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। इससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे कटीले तारों में जा घुसी। हादसे में सुभाष गंभीररूप से घायल हो गया। एम्बुलेंस से घायल को सीएचसी मल्हीपुर में भर्ती कराया गया। जहां से उसे मेडिकल कालेज बहराइच रेफर कर दिया गया। वहीं शुक्रवार देर रात इकौना थाना क्षे...