लातेहार, मार्च 17 -- बालूमाथ,प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए दो अलग अलग सड़क हादसों में एक बच्ची सहित दो लोग घायल हो गए। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए रांची स्थित रिम्स रेफर कर दिया गया। पहली घटना टमटम टोला के पास घटी। जानकारी के अनुसार चतरा के लवालांग गांव निवासी परवी देवी पति लटन भुइयां बालूमाथ में अपने रिश्तेदार के घर से वापस लौट रही थीं। इसी दौरान उनकी साड़ी बाइक के पहिए में फंस गई,जिससे वह असंतुलित होकर गिर पड़ीं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। वहीं दूसरी घटना पकरी गांव में हुई,जहां 9 माह की बच्ची अनुष्का कुमारी, पिता भोला भुइयां अपने परिजनों के साथ बालूमाथ बाजार आ रही थी। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही एक अज्ञात बाइक ने टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया। हादसे में बच्ची सड़क पर गिरकर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.