आरा, अप्रैल 19 -- आरा, हि.सं.। जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में रविवार को अलग-अलग सड़क हादसों में बाइक सवार पिता, पुत्र और पुत्री समेत चार लोग जख्मी हो गये। इनमें दो को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है। पहला हादसा शाहपुर बाजार के समीप का है, जहां एक नीलगाय बाइक से टकरा गई। इसमें बाइक सवार जगदीशपुर थाना क्षेत्र के मथुरापुर गांव निवासी 42 वर्षीय चंद्रभूषण तिवारी, उनकी 15 वर्षीया पुत्री शिवानी कुमारी और सात वर्षीय पुत्र प्रतीक कुमार जख्मी हो गये। इसके बाद सभी को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। वहां प्राथमिक उपचार करने के बाद चंद्रभूषण तिवारी को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि तीनों बक्सर के ब्रह्मपुर से बाइक से गांव लौट रहे थे। उसी दौरान शाहपुर बाजार के समीप अचानक नीलगाय उनकी बाइक से टकरा गयी। दूसर...