प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 28 -- कुंडा। कोतवाली क्षेत्र के मौली बड़ी चकिया गांव निवासी 43 वर्षीय राजेश कुमार शनिवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गया। अन्य दुर्घटनाओं में हथिगवां थाना क्षेत्र के बरगद का पुरवा निवासी 40 वर्षीय रामनरेश यादव, उसकी पत्नी 36 वर्षीय रेखा और 14 वर्षीय बेटी रिचा को चोटें आईं। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुंडा में भर्ती कराया गया है। उधर, संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव निवासी 32 वर्षीय हेमराज सरोज शनिवार को बाइक से गिरकर घायल हो गया। उसे सीएचसी कुंडा में भर्ती कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...