फरीदाबाद, जुलाई 24 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों में पांच युवक घायल हो गए, दो युवकों की हालत गंभीर होने पर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद दिल्ली रेफर कर दिया गया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पहला हादसा पाली क्षेत्र में हुआ। दिल्ली के तिगड़ी खानपुर निवासी रोहन और पवन अपने दो दोस्तों के साथ शादी समारोह में शामिल होने फरीदाबाद आए थे। चारों युवक दो बाइकों पर सवार होकर बारात स्थल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी एक बाइक की सामने से आ रहे ट्रैक्टर से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि रोहन और पवन सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों को तुरंत बीके अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने दिल्ली रेफर कर दिया। दूसरा हादसा पाली चौक पर ...