बाराबंकी, अप्रैल 17 -- बाराबंकी। दो थाना क्षेत्रों में शुक्रवार को हुई सड़क दुर्घटनाओं में कुल पांच लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया गया है। हैदरगढ़ संवाद के अनुसार क्षेत्र में लखनऊ-सुल्तानपुर हाइवे पर शुक्रवार की रात खरसतिया गांव के समीप दो बाइक आमने-सामने टकरा गई। इस पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। थाना हैदरगढ़ के गोसूपुर गांव निवासी अनिल (27) अपने पड़ोसी युवक अमन (17) के साथ बाइक से पैट्रोल भराने खरसतिया आ रहे थे। बहन की शादी का कार्ड बांटकर बाइक से घर जा रहे जनपद अमेठी के थाना शुकुलबाजार केवल बल्दी मिश्र का पुरवा गांव के सर्वेश (35) की बाइक से आमने-सामने टक्कर हो गई। यह भी पढ़ें- तुरकौलिया में दो बाइक की टक्कर में पांच युवक घायल दुर्घटना के बाद तीनों घायलों को इलाज के सीएचसी हैदरगढ़ में भर्ती कराया गया है।दरियाबाद स...