देवघर, अप्रैल 1 -- देवघर, प्रतिनिधि। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल हो गए हैं। सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद वार्ड में भर्ती कर लिया है। सभी की स्थिति स्थिर बताई जा रही है। डॉक्टर ने मामलों की जानकारी पुलिस को दे दी है। सोनारायठाढ़ी थाना क्षेत्र के तिलकपुर-बारा गांव के बीच रेलवे क्रॉसिंग के समीप एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट जाने से ऑटो सवार गांव निवासी नंदलाल कुमार राय, घूरन कुमार राय और राजू कुमार घायल हो गए। बताया गया कि सभी लोग घोरमारा से ऑटो पर सवार होकर गांव लौट रहे थे। उसी दौरान चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया और ऑटो पलट गया, जिससे सवार लोग घायल हो गए। वहीं नगर के नंदन पहाड़ के समीप दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक...