सीतापुर, मार्च 5 -- महमूदाबाद, संवाददाता। बुधवार को होली के दिन रंग खेलने के दौरान लोगों पर नशा कुछ इस कदर हावी हुआ कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों का तांता लगा रहा। अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में नौ लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी महमूदाबाद में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद पांच लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। महमूदाबाद के सेमरा के छोटेलाल (52) अपने 10 वर्षीय बेटे अखिलेश के साथ बुधवार की दोपहर सवा 12 बजे आ रहे थे तभी लखनऊ मार्ग पर टिकरा डफ्फरपुर के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी महमूदाबाद पहुंचाया गया। जहां से चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सदरपुर के गनदा खुर्द के विकास यादव (25)...