सड़क हादसों में दो वृद्धों की मौत
गंगापार, मई 12 -- शंकरगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। शंकरगढ़ थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में एक महिला समेत दो वृद्ध लोगों की मौत हो गई। घटनाओं के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। पहली घटना टकटई गांव के समीप हुई।टकटई निवासी 65 वर्षीय रामलाल मंगलवार सुबह शौच के बाद सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी घटना गाढ़ा कटरा गांव की है। गाढ़ा कटरा गांव निवासी श्यामलाल की 60 वर्षीया पत्नी सूरजकली मंगलवार सुबह मजदूरी करने के लिए एक वाशिंग प्लांट जा रही थीं। इसी दौरान बांदा की ओर से तेज गति से आ रहे डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.