सड़क हादसों में दो लोगों की मौत, दो घायल
गुड़गांव, मई 12 -- गुरुग्राम,गौरव चौधरी। साइबर सिटी की सड़कों पर पिछले 48 घंटों के दौरान अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में एक बाइक सवार युवक और एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। भोंडसी इलाके में शनिवार रात करीब दस बजे एक दर्दनाक हादसा हुआ। देवनगर निवासी 22 वर्षीय शिव कुमार अपनी बाइक से ड्यूटी पर जा रहा था। रिठौज रोड पर मलिक फार्म हाउस के पास सड़क के बीचों-बीच लापरवाही से खड़े एक ट्राला से उसकी बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि शिव कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, राजेंद्रा पार्क थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव के पास एक अज्ञात वाहन ने 40 वर्षीय व्यक्ति को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद राहगीरों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान रोहतक पीजीआईएमएस में उसकी मौत हो गई। मृतक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.