फरीदाबाद, जून 29 -- गुरुग्राम,गौरव चौधरी। दिल्ली से सटे गुरुग्राम में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। 22 जून रात करीब सवा आठ बजे मानेसर के कुकड़ौला निवासी अनिल कुमार अपने खेत से लौट रहे थे। पचगांव में प्रराऊडली होटल के सामने सहरावन की तरफ से वे पैदल ही दिल्ली-जयपुर हाईवे पार कर रहे थे। इसी दौरान दिल्ली से जयपुर की तरफ जा रही एक अज्ञात सफेद रंग की कार के चालक ने बड़ी लापरवाही और तेज रफ्तार से गाड़ी चलाते हुए अनिल को जोरदार टक्कर मार दी।राहगीरों ने घायल अनिल को तुरंत पचगांव के निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देकर उन्हें बड़े अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजन जब उन्हें गुरुग्राम के निजी अस्पताल लेकर जा रहे थे, तो रास्ते में ही अनिल ने दम तोड़ दिय...