सड़क हादसों में दो युवक गंभीर रूप से जख्मी
बेगुसराय, मई 14 -- नावकोठी, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय रेफर कर दिया गया। पहली घटना पहसारा चौक के समीप हुई, जहां गढ़पुरा थाना क्षेत्र के मथवा निवासी सुनील सदा अज्ञात बाइक की ठोकर से गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरी घटना बेगमपुर में त्रिभुवन पासवान के घर के समीप टूटी सड़क के पास हुई। यहां नावकोठी वार्ड नंबर तीन निवासी छोटू कुमार शर्मा बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल के भाई अनिल शर्मा ने बताया कि छोटू कुमार निजी कार्य से बाइक से बेगूसराय जा रहे थे। इसी दौरान खराब सड़क के कारण बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। स्थानीय युवक मो. सलमान और मोहम्मद महफूज समेत अन्य लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए घ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.