काशीपुर, फरवरी 11 -- काशीपुर, संवाददाता। बीते दिनों कुंडेश्वरी क्षेत्र में अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत के मामले में पुलिस ने डंपर चालकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। ढकिया कला निवासी करनपाल सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि 8 फरवरी की रात करीब 10:15 बजे उनका पुत्र अनिल कुमार अपने चचेरे भाई विनीत के साथ बाइक से महादेव नगर से घर लौट रहा था। बिल्लू की पुलिया के पास सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में अनिल की मौत हो गई थी। वहीं ग्राम शिवनगर निवासी गुड्डू ने तहरीर देकर कहा कि 9 फरवरी की सुबह करीब 7:45 बजे वह अपने पिता जयपाल सिंह के साथ बाइक से श्मशान चौराहे की तरफ जा रहे थे। रास्ते में डंपर का चालक वाहन को अत्यधिक गति और लापरवाही से चलाते हुए गलत दिशा में ले आया। सड़क किनारे खड़े जयपाल सिंह को पीछे से टक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.