शाहजहांपुर, मार्च 23 -- बंडा। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में एक वृद्ध और एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घटनाओं के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और क्षेत्र में शोक का माहौल है। पहला हादसा बंडा-बिलसंडा मार्ग पर पटना मोड़ के पास हुआ, जहां दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। गांव कल्याणपुर भारती निवासी 80 वर्षीय दर्शन सिंह अपनी पुत्रवधू पवनदीप कौर के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही गांव भगवंतापुर निवासी 19 वर्षीय महेश की बाइक से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल बंडा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने दर्शन सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं पवनदीप कौर और महेश की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला मेडिकल कॉल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.