श्रावस्ती, अप्रैल 15 -- श्रावस्ती, गिलौला संवाददाता। अलग अलग थाना क्षेत्रों में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीररूप से घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है। सोनवा थाना क्षेत्र ग्राम पंचायत प्रहलादा के मजरा लालपुर निवासी अब्दुल सलाम (45) पुत्र साबिर अली के पुत्र निसार की शादी 25 अप्रैल को है। जिसके शादी का कार्ड देने लिए अब्दुल सलाम अपनी पत्नी सलमा (35) के साथ मंगलवार को बाइक से बहराइच जिले में गया था। जहां से शादी का कार्ड देकर देर शाम को अब्दुल सलाम घर लौट रहा था। सोनवा थाना क्षेत्र के रतनापुर फोरलेन पर पहुचा तभी सामने एक व्यक्ति ठेलिया पर लोहे का दरवाजा लादकर जा रहा था। यह भी पढ़ें- सड़क हादसे में पति की मौत, पत्नी घायल अब्दुल सलाम लोहे के दरवाजे से टकरा गया इससे दरवाजा उसके गर्दन में लग गया और क...