शाहजहांपुर, अप्रैल 7 -- शाहजहांपुर, हिन्दुस्तान टीम। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों ने एक बार फिर यातायात सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बंडा में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से मजदूर की मौत हो गई तो तिलहर में पिता और बच्चों सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं पूर्व में तिलहर में हुए एक सड़क हादसे में घायल ट्रक चालक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने सभी मामलों में कार्रवाई शुरू कर दी है और घायलों का इलाज जारी है। ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से मजदूर की मौतबंडा, संवाददाता। बंडा थाना क्षेत्र के गांव मदारपुर बैबहा निवासी 40 वर्षीय राधेश्याम की ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से मौत हो गई। वह गांव के बरियार सिंह के यहां मजदूरी करता था। सोमवार देर शाम बरियार सिंह गेहूं काटकर ट्रॉली में भरकर बंडा आ रहे थे और राधेश्याम ट्रॉली के ऊपर बैठा था...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.