सोनभद्र, जनवरी 1 -- शक्तिनगर ।हिंदुस्तान संवाद नववर्ष पर गुरुवार शाम शक्तिनगर-औड़ी मोड़ हाईवे पर हुए सड़क हादसों में लगभग एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गुरुवार शाम 7:30 बजे बीना खदान मुख्य मार्ग पर डिवाइडर से टकराकर टेंपो से कई सवारी गिर गयी जिसमें 13 लोग सवार थे। परिजनों ने बताया कि चंद्रशेखर आजाद इको पार्क से पिकनिक मना कर शक्ति नगर के कोटा बस्ती घर जा रहे थे। घायल धर्मेंद्र निवासी कोटा बस्ती के मुताबिक सपरिवार सहित ईको पार्क से घूम कर टेंपो पर सवार होकर कोटा बस्ती जा रहे थे। दूसरी घटना बाइक की चपेट में आकर बीना बस स्टैंड निवासी 12 वर्षीय प्रियांशु पुत्र पवन के सर, कान में भी गंभीर चोटें आई है।जिसे प्राथमिक उपचार के बाद नेहरू अस्पताल रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.