हाथरस, मार्च 20 -- सड़क हादसों में तीन लोग घायल -(A) सड़क हादसों में तीन लोग घायल- अलग- अलग स्थानों पर हुए हादसेहाथरस, संवाददाता। दो अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में तीन लोग घायल हो गए। तीनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने तीनों घायलों का उपचार किया।शिवम 25 निवासी जोगिया थाना हाथरस गेट व विवेश 18 निवासी पंजाबी क्वाटर थाना सदर कोतवाली अलीगढ़ रोड पर तहसील के निकट जिम सेंटर से एक्सरसाइज करके लौट रहे थे। रास्ते में उनकी बाइक एक मोपेड से टकरा गई। हादसे में दोनों घायल हो गए। इधर, अलीगढ़ रोड पर तमना गढ़ी के निकट बुलैरो ने बाइक सवार मलूका 46 पुत्र श्यामलाल निवासी चिंतापुर थाना हाथरस गेट को टक्कर मार दी। सड़क हादसे में वह भी घायल हो गया। तीनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.