गाज़ियाबाद, मई 2 -- -मसूरी में कुशलिया गांव के बाग गलत दिशा में आए ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हुए -नंदग्राम में तेज रफ्तार बाइक ने स्कूटी सवार बुजुर्ग को उछाला, सिर में गंभीर चोट के चलते आईसीयू में भर्ती

घटनाओं का विवरण गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। अलग-अलग थानाक्षेत्र में हुए सड़क हादसों में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।

कुशलिया गांव का हादसा मुरादनगर के नूरगंज मोहल्ला निवासी अनवर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीते 26 अप्रैल की दोपहर उनका बेटा व भतीजा बाइक पर मुरादनगर से डासना की ओर जा रहे थे। आरोप है कि कुशलिया गांव के पास अचानक गलत दिशा से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक में...