एटा, मार्च 6 -- अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में तीन की जान चली गई। दो लोग घायल हो गए। घायलों को अस्तपाल में भर्ती कराया गया है। त्योहार के दूसरे दिन हुए हादसों के कारण परिवारों में कोहराम मच गया। पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश कर रही है। थाना अवागढ़ क्षेत्र के गांव नगला भिखारी निवासी राकेश (30) पुत्र काली चरन अपने चाचा प्रेमपाल के साथ बाइक पर सवार होकर सकरौली की ओर जा रहे थे। शुक्रवार की सुबह दस बजे बाइक सवार चाचा भतीजे घर के जा रहे थे कि इसी समय किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे की आवाज सुन आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। इसमें चिकित्सकों ने राकेश को मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी मिलने पर दर्जनों की संख्या में लोग पहुंच गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए...