कौशाम्बी, फरवरी 26 -- कोखराज क्षेत्र के हिसामपुर परसखी मजरा टड़हर गांव का 30 वर्षीय नेमचंद मुंबई में रहकर सिलाई का काम करता था। 20 फरवरी को भतीजी व 21 फरवरी को भतीजे की शादी होने की वजह से वह गांव आया था। विवाह का कार्यक्रम धूमधाम से निपटाने के बाद मंगलवार को अपने साथी विकास और संदीप के साथ पइंसा क्षेत्र के खनवारी गांव स्थित रिश्तेदारी में गया था। लौटते वक्त कोखराज क्षेत्र के टेंगाई नहर के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी थी। हादसे में नेमचंद्र साथियों के साथ गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। नेमचंद्र को भरवारी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान गुरुवार की सुबह उसकी मौत हो गई। इसी तरह फतेहपुर जिले के सुल्तानपुर घोष क्षेत्र के सदनी का पूरा निवासी 22 वर्षीय हिमांशु यादव बुधवार को अपने साथी सचिन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.