श्रावस्ती, मार्च 13 -- श्रावस्ती, इकौना, संवाददाता। जिले के दो अलग अलग स्थानों पर हुई भीषण सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हे गई। जबकि चार लोग गंभीररूप से घायल हो गए। एसएसबी जवानों ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं पुलिस ने पंचनामा कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सिरसिया थाना क्षेत्र के गुलरा फटवा गांव के पास शुक्रवार सुबह घने कोहरे के बीच भिनगा की ओर जा रही एक कार अनियंत्रित होकर डम्पर ट्रक से जा टकराई। हादसे में कार सवार सिरसिया थाना क्षेत्र के सिरसिया नूतनबस्ती निवासी मनीष कुमार (33) पुत्र ओमकारनाथ सोनी, सूर्यभान (32) पुत्र राम चन्दर सोनी, अतुल कुमार (17) पुत्र प्रेमचन्द्र सोनी व आजश श्रीवास्तव (19) पुत्र पंकज श्रीवास्तव गंभीररूप से घायल हो गए। जबकि कार में सवार सिद्धार्थनगर जनपद के इटवा गांव निवासी संतोष कुमार ...