बलिया, जून 28 -- बलिया, संवाददाता। जनपद के अलग-अलग जगहों पर चौबिस घंटा के अंदर हुए सड़क हादसों में टेम्पों चालक की मौत हो गयी, जबकि दो युवक घायल हो गये। खबर मिलते ही मृतक के गांव-घर में मातम पसर गया। पुलिस ने शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह भी पढ़ें- अलग - अलग सड़क हादसे में एक की मौत सिपाही घायलपहली घटना बेल्थरारोड, हिसं के अनुसार उभांव थाना क्षेत्र के देवेंद्र डिग्री कॉलेज के समीप शुक्रवार की रात किसी वाहन से टेम्पों की जोरदार टक्कर हो गयी। दुर्घटना में टेम्पों चालक उभांव थाना क्षेत्र के कुशहांभाड़ निवासी 22 वर्षीय मोनू राजभर की मौत हो गयी। लोगों का कहना है था कि टक्कर इस कदर हुई थी कि टेम्पों के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया तथा चालक उसी में फंस गया। काफी मशक्कत के बाद आसपास के लोगों ने मोनू को जब तक बाहर निकाला...