कुशीनगर, मार्च 6 -- कुशीनगर, हिन्दुस्तान टीम।पिछले 48 घंटों में जिले में अलग-अलग सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत हो गयी, जबकि दंपति समेत छह लोग घायल हो गए। शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने परिजनों के हवाले कर दिया है। घायलों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है।तुर्कपट्टी संवाद के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव तेंदुआ निवासी महेश पासवान (25) पुत्र स्वर्गीय हृदय पासवान बुधवार को किसी कार्य से बसडीला पांडेय गए थे। वहां से लौटते समय अमवा दुबे गांव के सामने कसया-तुर्कपट्टी मार्ग पर उनकी मोटरसाइकिल में सामने से आ रही कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही तुर्कपट्टी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अपनी गाड़ी से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुबेरस्थान भेजवाया। हा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.