बहराइच, अप्रैल 22 -- बहराइच, संवाददाता। जिले के चार थानों के विभिन्न स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में चार लोगों की सांसे थम गई। जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। शवों का पोस्टमार्टम कराकर उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतक के परिजनों में हाहाकार मच गया है। देहात कोतवाली के बहराइच बलरामपुर हाईवे के धरसवां गांव के पास बुधवार सुबह लगभग सात बजे तेज रफ्तार बाइक सवार साईकिल में टक्कर मार फरार हो लिया। जिसके चलते साईकिल सवार श्रावस्ती जिले के गिलौला थाने के परेवपुर निवासी विफई (60) पुत्र बधई गंभीर रूप से घायल हो गए। यह भी पढ़ें- हादसों में महिला समेत तीन की मौत, आधा दर्जन घायल सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजा। चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज कर घायल की हालत नाजुक ...