गंगापार, मई 19 -- सोरांव, हिन्दुस्तान संवाद। पखवाड़ेभर पहले सोरांव थाना अंतर्गत अब्दालपुर खास के निकट सड़क हादसे में बाइक सवार युवक व सघनगंज बाजार के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ व्यक्ति घायल हो गया था। दोनों की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। मृतक के परिजनों ने सोरांव थाने में केस दर्ज कराया है।

प्रदीप गिरी का हादसा सुल्तानपुर जनपद के लम्भुआ थाना अंतर्गत भरखरी गांव के रहने वाले 25 वर्षीय प्रदीप गिरी एक अप्रैल की आधी रात बाइक से प्रतापगढ़ जनपद के थाना कंधई के उधवापुर गांव के रहने वाले दोस्त शिवम गिरी के साथ बेल्हा की ओर जा रहा था। इस दौरान सोरांव थाना अंतर्गत अब्दालपुर खास गांव के सामने प्रयागराज प्रतापगढ़ हाईवे पर पीछे से आ रही तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी थी। हादसे में प्रदीप गिरी गंभीर रूप से घायल हो गया था। स...