सड़क हादसों में घायलों का अब 1.50 लाख तक का मुफ्त इलाज
प्रयागराज, जुलाई 7 -- सड़क दुर्घटना में घायल लोगों को अब इलाज के लिए पैसों की चिंता नहीं करनी पड़ेगी। क्योंकि एसआरएन अस्पताल में अब सड़क हादसों में घायलों का 1.5 लाख रुपये तक का इलाज पूरी तरह से मुफ्त हो सकेगा। केंद्र सरकार की ओर से सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को तत्काल राहत देने के लिए शुरू की गई पीएम राहत योजना के तहत मरीजों का उपचार एसआरएन में शुरू किया गया है। इस योजना का लाभ 24 घंटे सभी घायलों को मिलेगा। मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में एनेस्थिसिया विभाग के डॉ. अनिल सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल कोई व्यक्ति इलाज के लिए आता है तो पहले उसके परिजन या कोई भी व्यक्ति 112 नंबर पर फोन करके पुलिस को सूचित करना होगा। पुलिस की ओर से दुर्घटना की पुष्टि करने के बाद विशिष्ट आईडी बनाई जाएगी जाएगी। आईडी बनने के बाद 'आई-आरएडी' मोबाइल एप्लिकेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.