बहराइच, मई 26 -- बहराइच, संवाददाता। पांच थानों के विभिन्न स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में एक युवती सहित तीन की मौत हो गई। जबकि 11 घायल हो गए। दस गंभीर रूप से घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। मृतकों के शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मृतकों के परिजनों में हाहाकार मच गया है।

नानपारा / बलहा संवाद नानपारा कोतवाली के नानपारा लखीमपुर हाईवे के शिवाला बाग मंदिर के पास मंगलवार दोपहर में लगभग 11:30 बजे लखीमपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली ने विपरीत दिशा से आ रहे सीएनजी टैम्पो में भीषण टक्कर मार दी। जिसके चलते टैम्पो के परखच्चे उड़ गए। जिसके चलते टैम्पो सवार रिसिया थाने के समसा तरहर निवासी विपिन कुमार उर्फ फौजदार (42) पुत्र जगपत, राम भूखन (60) पुत्र बृजलाल, लखीमपुर जि...