गुड़गांव, मई 18 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। जिले में चार सड़क हादसो में एक की मौत हो गई,जबकि पुलिसकर्मी सहित तीन लोग घायल हो गए। अधिकांश मामलों में आरोपी चालक अपने वाहनों सहित मौके से फरार हो गए। मूल रूप से उत्तरप्रदेश के सिद्धार्थनगर निवासी गोविंद सुल्तानपुर गांव में बिरयानी की रेहड़ी लगाते थे। 17 मई की रात करीब 11 बजे बिट्टू ढाबा के पास किसी अज्ञात वाहन ने गोविंद को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि गोविंद लहूलुहान होकर वहीं गिर गया। उसे तुरंत सेक्टर-दस स्थित सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे घोषित कर दिया। मृतक के भाई दीपक चौहान की शिकायत पर फर्रुखनगर थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खेड़की दौला टोल पर सिपाही को ट्रक ने मारी टक्कर

सड़क हादसों की जानकारी हरियाणा पुलिस की लाइन में तैनात सिपाही विक्रम राणा न...