श्रावस्ती, अप्रैल 30 -- रतनापुर, इकौना, संवाददाता। दो अलग अलग सड़क हादसों में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि किशोरी समेत चार लोग गंभीररूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोनवा थाना क्षेत्र के नासिरगंज बाजार निवासी चमन (22) पुत्र मुहीद व पिंटू सैनी (40) पुत्र समयदीन बुधवार शाम को जरूरी काम से बाइक से बहराइच गए थे। जहां से दोनों देर रात घर वापस लौट रहे थे। इस दौरान सोनवा के ही चन्दरखा बुजुर्ग चौराहे पर एक शादी समारोह चल रहा था। समारोह में शामिल होकर दो युवक पैदल ही कहीं जा रहे थे। यह भी पढ़ें- सड़क हादसों में महिला समेत दो की मौत, चार जख्मी मौके पर पहुंचते ही बाइक सवार राहगीर से टकराकर सड़क पर गिर गए। जिसमें बाइक सवार चंदन व पिंटू गंभीररूप से घायल हो गए। सूचना पर प...