देवरिया, अप्रैल 11 -- भटनी/देवरिया, हिन्दुस्तान टीम। जनपद में सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई, वहीं चार लोग घायल हो गए। उन्हें गंभीर चोट आई है। घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज, देवरिया में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। घटना को अंजाम देकर चालक वाहन लेकर फरार हो गए।भटनी थाना क्षेत्र के बेहरा डाबर गांव निवासी सुल्तान (57) पुत्र नवी शेर गुरुवार की शाम को दुकान से घर जा रहे थे। वह पाण्डेय चौराहा के पास पहुंचे थे। इसी बीच एक बोलेरो की टक्कर से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी भटनी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया और चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव का पोस्टमा...